बेगुसराय, मई 14 -- बीहट। महिला संवाद कार्यक्रम के जरिये महिलाओं की आकांक्षाओं से जीविकाकर्मी रूबरू हुए। बुधवार को बरौनी की नींगा पंचायत के दो ग्राम संगठन में महिला संवाद का कार्यक्रम हुआ। युग संकुल के मेहरबान तथा उड़ान ग्राम संगठन में हुए महिला संवाद कार्यक्रम में जहां एक ओर महिलाओं ने जीविका से जुड़कर उनके जीवन में आये बदलाव की कहानी कही। वहीं दूसरी ओर ग्राम संगठन के जरूरत की चीजों को उठाया गया। सड़क, जीविका भवन, प्रकाश तथा स्वास्थ्य सेवा दुरूस्त करने की मांग महिलाओं के द्वारा की गई। बीपीएम मोनिका कुमारी ने बताया कि गुरुवार को बथौली पंचायत के बंधन तथा देवी ग्राम संगठन पर महिला संवाद का कार्यक्रम होना है। बीपीएम ने बताया कि महिलाओं की आकांक्षाओं को ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...