बदायूं, अक्टूबर 9 -- बिसौली। मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत बुधवार को कस्बा बिसौली में महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर, महिला कांस्टेबल अर्पिता यादव तथा पूनम चौधरी ने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इस दौरान टीम ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न ऑपरेशनों गरुड़, शील्ड, डेस्ट्रॉय, खोज, बचपन, मजनू, नशामुक्ति, रक्षा और ईगल - की जानकारी दी गई, जिनका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम करना है। साथ ही शक्ति मोबाइल, महिला हेल्प डेस्क, महिला साइबर सेल और पिंक बूथ जैसी सुविधाओं की भूमिका भी समझाई गई। महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, उज्जवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.