वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 20 -- अब महिलाओं और बच्चों को शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं है। छेड़छाड़, हिंसा, साइबर अपराध, और उत्पीड़न समेत अन्य अपराधिक घटनाएं होने पर उन्हें वह थानों ने बने मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी से सीधे बात करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने इसके लिए 53 थानों में बने मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारियों को शासन के आदेश पर सीयूजी नंबर जारी किए हैं। एसीपी महिला अपराध सौम्या पांडेय के मुताबिक महिलाएं और बच्चे अब इन नंबरों पर अपनी शिकायत खुद सीधे दर्ज करा सकेंगी। शिकायत दर्ज होते ही तत्काल उस पर कार्रवाई होगी। इसके बाद वह संतुष्ट हैं अथवा नहीं उनसे मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी फीड बैक भी लेंगी। उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉरेंश नीति के तहत मिशन शक्ति पांच में यह व्यवस्था की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.