महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
आगरा, फरवरी 2 -- जनपद में चलाए जा रहे आपरेशन जागृति अभियान के तहत शुक्रवार को भी चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में मिशन जागृति टीमों ने थाना सिढ़पुरा के सुनहरा, नगला धीमर, थाना पटियाली के मौहल्ला नगला खिन्नी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। महिलाओं, बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के बारे में बताया। युवतियों के साथ हो रही साइबर हिंसा के बारे में जागरूक किया। पीड़ित महिलाओं, किशोरियों को काउंसलिंग व रेफरल सुविधा उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दी। साथ ही हेल्पलाइन नम्बर 112, 1076, 1090, 1930, 1098, 102, 108 के बारे में बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.