जामताड़ा, मार्च 9 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। बंगाली एसोसिएशन, जामताड़ा व सेंट एंथोनी विद्यालय जामताड़ा की ओर से विद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस'' मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम के जरीए महिलाओं और छात्राओं को सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। वही स्कूली बच्चों ने सुंदर चार्ट, कविताएं, आर्टिकल आदि पेश करके अपना विचार रखे। रानी लक्ष्मीबाई और मां दुर्गा जैसी मातृ शक्ति और साहस को याद किया। मौके पर छात्राओं को बताया कि वे इन महान विभूतियों से प्रेरणा लें। उन्हें जीवन में सही मार्ग पर चलने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मौके पर विद्यालय के मुख्य संरक्षक सह शिक्षाविद् डॉ दुर्गादास भंडारी ने नारी शक्ति को त्याग की मूर्ति बताया। महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं। बताया कि महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.