गिरडीह, फरवरी 2 -- डुमरी, प्रतिनिधि। वीरांगना महिला किसान ट्रस्ट के तत्वावधान में नारी सुरक्षा समिति संचालन द्वारा रविवार को डुमरी स्थित पार्क लाइन होटल में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संगठित एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बेबी देवी एवं नारी सुरक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्ष अंजू सोनी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बेबी देवी ने कहा कि महिलाओं को जब तक उनके अधिकारों, कानूनों और सुरक्षा तंत्र की पूरी जानकारी नहीं होगी, तब तक समाज में वास्तविक समानता संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षित, संगठित और आत्मनिर्भर बनने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष अंजू...