सोनभद्र, मार्च 8 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। अल्ट्राटेक कंपनी के सीएसआर से संचालित सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र में शनिवार को विश्व महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को जागरुक किया गया। मुख्य अतिथि डाला नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती देवी व विशिष्ट अतिथि एफएचआर हेड संजीव राजपूत रहे। सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र से अब तक सैकड़ों महिलाएं प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन चुकी है। मुख्य अतिथि फुलवंती देवी ने कहा कि अल्ट्राटेक द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो काम कर रही है। वह तरीफ के लायक हैं। महिलाएं शिक्षित रहेगी तो आत्मनिर्भर रहेगीं, महिलाएं किसी से कम नही है। आज वह हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ रही हैं। विशिष्ट अतिथि संजीव राजपूत ने कहा कि अल्ट्राटेक कंम्पनी ने महिलाओं के उत्थान के लिए ही ट्रेनिगं सेन्टर खोला है, जिसमें ...