पूर्णिया, मार्च 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई द्वारा शक्ति पर्व के रूप में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का शनिवार को किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करना एवं लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रखा गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और एनएसएस लक्ष्यगीत से किया गया। इस शक्ति पर्व के उत्सव पर सभी महिला शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को पूर्णिया कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. शंभु लाल वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्णिया कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. शंभु लाल वर्मा ने कहा कि महिला केवल सहनशीलता और प्रेम का प्रतीक ही नहीं, बल्कि शक्ति और आत्मनिर्भरता की मिसाल भी है। मुख्य अतिथि के रूप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.