मैनपुरी, अक्टूबर 11 -- बरनाहल। मिशन शक्ति अभियान के तहत रामश्री यादव इंटर कॉलेज शहीदाबाद में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मरक्षा, आत्मविश्वास व जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह व चौकी प्रभारी कौशलेंद्र सिंह गौतम ने 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अर्चना को सम्मानित किया। वहीं दूसरे स्थान पर गीता व तीसरा स्थान शालिनी ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान कर सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं में सुरक्षा व सशक्तिकरण व जागरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.