नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- महिलाएं वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा से नया इतिहास लिख रही हैं : मुख्यमंत्री --मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली पवेलियन का किया उद्घाटन नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। भारत मंडपम में भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हॉल नंबर-2 में दिल्ली पवेलियन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने पवेलियन में प्रदर्शित विभिन्न स्टॉल का भ्रमण किया। साथ ही, दिल्ली की महिला उद्यमियों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स व अन्य उद्यमियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्यमी, विशेषकर महिलाएं वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा और मेहनत से नया इतिहास लिख रही हैं। दिल्ली सरकार इसे बढ़ावा देने और विस्तार के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। पवेलियन में राजधानी के कौशल, नवाचार, उद्यमिता और सांस्...