मेरठ, अक्टूबर 9 -- भाजपा के प्रदेश महामंत्री  (संगठन)  धर्मपाल  सिंह ने कहा  कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब देश की आधी आबादी, यानी महिलाएं हर क्षेत्र में समान भागीदारी निभाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का अंत्योदय दर्शन महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने और नेतृत्व संभालने से ही पूर्णत: हो पाएगा। धर्मपाल सिंह ने संगठन में महिला शक्ति को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया और नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति का नारा दिया। बुधवार को बाईपास स्थित ब्रेवुरा होटल में पश्चिम क्षेत्र की महिला प्रतिनिधियों का विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश महामंत्री(संगठन) धर्मपाल सिंह रहे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका तय की जाए, ताकि महिला से महिला तक संवाद की शृंखला बन सके। नारी  श...