बिहारशरीफ, सितम्बर 9 -- महिलाएं जुड़ें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से, मिलेगी 2.10 लाख की सहायता इच्छुक महिलाओं को जुड़ना होगा स्वयं सहायता समूह से, तभी मिलेगा लाभ डीएम ने योजना की सफलता को ले कर्मियों के साथ की बैठक आज से यह योजना होगी लागू, महिलाएं बनेंगे आत्मनिर्भर फोटो : डीएम महिला : कलेक्ट्रेट में मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की समीक्षा करते डीएम कुंदन कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। महिलाएं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जुड़ें। उन्हें इस योजना के तहत दो लाख 10 हजार की सहायता राशि दी जाएगी। इच्छुक महिलाओं को इसके लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा, तभी इ योजना का लाभ उन्हें मिलेगा। इसमें संबंधित कर्मी व अधिकारी ऐसी महिलाओं को प्रेरित करें। बुधवार से यह योजना लागू होगी। इससे महिलाएं...