गुड़गांव, मार्च 8 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में शुक्रवार को महिला दिवस के उपलक्ष में नेतृत्व कला के विकास पर एक संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं की भूमिका पर विशेष चर्चा हुई। साउथ अफ्रीका स्थित ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी दीप्ति ने कहा कि महिला दिवस मनाने का लक्ष्य मातृत्व गुणों को जगाना है। नारी शक्ति का सूचक मानी जाती है। महिलाएं जितनी सशक्त होंगी, उतना ही परिवार सशक्त होगा। आध्यात्मिक शक्ति इसका सहज माध्यम है। आध्यात्मिकता कोई अलग नहीं है। हम स्वयं ही एक आध्यात्मिक शक्ति हैं। स्वयं को समझना ही आध्यात्मिकता है। आत्मा की शुद्धता ही आध्यात्मिक मूल्यों का संचार करती है। आध्यात्मिक मूल्य ही लीडरशिप क्वालिटी को जन्म देते हैं। आध्यात्मिकता वो ऊर्जा है जिससे परिवर्तन की शक्ति स...