बदायूं, सितम्बर 12 -- बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत प्राचार्य अनिल कुमार के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी की गई। मुख्य अतिथि अपर जिला जज शिव कुमारी ने छात्राओं को पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी और कहा कि महिलाओं के बारे में सामाजिक सोच को परिवर्तित करने की जरूरत है। अपर जिला जज ने कहा कि सामान्यतः लड़कियों और महिलाओं को यह सिखाया जाता है कि वह कमजोर हैं जिस दिन महिलाएं खुद को कमजोर मानने से इनकार कर देगी, महिला सशक्तिकरण होने लगेगा।तहसीलदार दीपक कुमार ने कहा कि शिक्षा इस परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम और हथियार हैं।छात्राओं को छेड़छाड़ आदि संबंधी कोई समस्या होने पर परिवार और अपने आसपास के लोगों को बताने के लिए प्रेरित किया। कशिश सक्सेना जिला विधिक सेवा सलाहकार ने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.