गढ़वा, मई 12 -- गढ़वा। भारतीय सेना के सम्मान में रविवार को कसौधन समाज की महिलाओं ने डॉ. भोला कश्यप के आवास पर एक-दूसरे को सिंदूर लगा कर सिंदूर उत्सव मनाया। उस दौरान महिलाएं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान शहीद हुए सेना के जवानों के प्रति दुख व्यक्त किया। साथ ही आतंकवादियों ने जिस तरह पहलगाम में भारत की बहनों का सुहाग उजाड़े थे उसकी भर्त्सना की गई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने को कहा था। देश के सैनिको ने उन आतंकवादियों के परिवार को खत्म करने का कार्य किया। भारत के सभी सैनिकों को उनकी वीरता पर हम सभी गौरवान्वित हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष कंचन कश्यप, अर्चना कश्यप, नमिता कश्यप, निधि कश्यप, सीमा कश्यप, ममता कश्यप, शोभा कश्यप सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थ...