बोकारो, फरवरी 18 -- गोमिया। गोमिया प्रखंड के खम्हरा पंचायत के कसवागढ़ स्थित माहेर संस्था कार्यालय परिसर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कई विदेशी मेहमान भी पहुंचे। उद्घाटन जिप सदस्य डॉ सुरेन्द राज, गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन, आईईएल थाना प्रभारी देवानंद कुमार, नप फुसरो की निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, मुखिया बंटी उरांव, मुखिया शांति देवी व पंसस कुंती देवी ने संयुक्त रूप से किया। वहीं आगंतुक अतिथियों का स्वागत माहेर संस्था के सदस्य, बच्चे एवं महिला स्वयं सहायता समूह के कार्यकर्ताओं ने किया। गोमिया माहेर संस्था की ओर से राजेश कुजूर ने माहेर संस्था द्वारा चलाए जा रहे आयोजन को जानकारी दी। इसके बाद संस्था की ओर से चलाये जा रहे सिलाई-बुनाई सेंटर की महिलाओं ने अंध विश्वास के खिलाफ जागरूकता आयोजन प्रस्तुत किया। सर्वोदय हो...