मुरादाबाद, मार्च 10 -- मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। डीआरएम के मनन सभागार में हुए कार्यक्रम में महिला रेल अधिकारियों ने महिलाओं को सशक्तिकरण व उनके अधिकारियों के बारे में जागरुक होने के लिए कहा। कार्यक्रम के आरंभ में एपीओ डा.लवली ज्ञान ने एडीआरएम ओपी-पारितोष गौतम व एडीआरएम-इन्फ्रा एसपी तिवारी व सीनियर डीपीओ अजय सोयल व सीनियर डीसीएम फ्रेट ऋचा शर्मा व सीनियर डीओएम अंजू सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। संचालन दीक्षा लखेड़ा ने किया I सेमिनार में महिला अधिकारी एवं रेलवे सुरक्षा बल समेत अन्य विभागों के महिला कर्मचारी रहीं। इस दौरान डीपीओ अभिनव तेवतिया ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.