नई दिल्ली, मई 6 -- महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर और फ्लैगशिप XUV700 SUV के कई वैरिएंट को हमेशा के लिए बंद कर दिया है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अब XUV700 के पोर्टफोलियो में 5-सीटर वैरिएंट को हटा दिया गया है। यानी अब इस SUV को सिर्फ 6-सीटर और 7-सीटर वैरिएंट में ही खरीद पाएंगे। 5-सीटर वैरिएंट हटने से इस SUV को खरीदना अब महंगा भी हो गया है। अब इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 14.49 लाख से 25.14 लाख रुपए तक हैं। जबकि, 5-सीटर की एक्स-शोरूम कीमतें 13.99 लाख रुपए से शुरू थी। महिंद्रा XUV700 के 5-सीटर वैरिएंट बंद होने के बाद इस SUV के 43 वैरिएंट में बिक्री की जा रही है। इसमें हाल ही में लॉन्च किया गया एबोनी एडिशन भी शामिल है। 5 मई 2025 तक, इनकी एक्स-शोरूम कीमतें बेस-स्पेक MX पेट्रोल मैनुअल (7 सीटें) के लिए 14.49 लाख रुपए से लेकर रेंज-टॉपिंग AX7 L डीजल...