नई दिल्ली, फरवरी 13 -- महिंद्रा ऑटोमोटिव ने कन्फर्म किया है कि स्कॉर्पियो-N पर बेस्ड लाइफस्टाइल पिकअप 2027 में लॉन्च होगी। इसे पहली बार 2023 में दिखाया गया था। कंपनी तब से इस गाड़ी के डेवलपमेंट पर काम कर रही है। हाल ही में रेंडरिंग पर बेस्ड इसकी एकदम साफ स्पाई शॉट्स ऑनलाइन सामने आए हैं। इन फोटोज से इस बात का पता चल रहा है कि ये कैसी दिखेगी। महिंद्रा स्कॉर्पियो-N पर बेस्ड पिकअप के ये रेंडरिंग जीप कैप्टन ने फेसबुक पर अपने पेज पर शेयर किए हैं। टोयोटा हिलक्स भारत में सबसे पॉपुलर लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक है। ऐसे में महिंद्रा का सीधा मुकाबला इससे होगा। इसकी प्राइस रेंज 25 लाख से 30 लाख रुपए के बीच होने की उम्मीद है। जबकि, टोयोटा हिलक्स की कीमते 30 लाख से 38 लाख रुपए तक हैं। चलिए अब महिंद्रा स्कॉर्पियो-N पिकअप के बारे में डिटेल से जानते हैं।महिंद्र...