नई दिल्ली, फरवरी 6 -- महिंद्रा इस महीने बोलेरो के सभी मॉडल पर डिस्काउंट दे रही है। कंपनी रेगुलर बोलेरो के MY2024 स्टॉक से शुरू करते हुए टॉप-एंड B6(O) ट्रिम पर 1.30 लाख रुपए तक की सबसे अधिक छूट मिल रही है। इसके बाद B6 ट्रिम पर 80,000 रुपए तक की छूट और बेस B4 वैरिएंट पर 65,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। नए MY2025 मॉडल खरीदने वाले खरीदारों के लिए बोलेरो B6(O) पर 90,700 रुपए तक की छूट मिल रही है। B6 और B4 वैरिएंट पर 40,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। बोलेरो नियो के सभी वैरिएंट पर समान छूट मिल रही है। MY2024 बोलेरो नियो स्टॉक की रेंज N10(O) और N10 वैरिएंट पर 1.40 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। N8 वैरिएंट पर 1 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। एंट्री-लेवल N4 ट्रिम 80,000 रुपए तक की छूट मिल रही है। MY2025 मॉडल के दोनों N10 वैरिएंट पर 60,000 रुपए तक ...