नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- महिंद्रा थार ने जब 2020 में नई अवतार के साथ एंट्री ली थी, तब इसने भारत में लाइफस्टाइल ऑफ-रोड सेगमेंट को एक नई जान दे दी थी। अब कंपनी ने थार की वैरिएंट लाइनअप में बड़ा बदलाव किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा ने थार के 8 वैरिएंट्स को बंद कर दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या कुछ बदला है। यह भी पढ़ें- थोड़ा करिए इंतजार, साल के अंत तक होगी मारुति के 2 धांसू SUV की एंट्रीकन्वर्टिबल टॉप अब इतिहास बन गया? सबसे बड़ा बदलाव यह है कि महिंद्रा थार (Mahindra Thar) के कन्वर्टिबल टॉप (Convertible Top) वैरिएंट्स को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पहले थार को AX(O) और LX ट्रिम्स में कन्वर्टिबल टॉप (Convertible Top) विकल्प के साथ भी पेश किया जाता था, लेकिन अब ये दोनों ही वैरिएंट बाजार से हटा दिए गए हैं। यह एक तरह से खास था, क...