नई दिल्ली, जनवरी 6 -- महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सरप्राइज देते हुए अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO का इलेक्ट्रिक अवतार भारतीय बाजार में उतार दिया है। नई महिंद्रा XUV 3XO EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.89 लाख रुपये रखी गई है। यह इलेक्ट्रिक SUV दो वैरिएंट AX5 और AX7L में उपलब्ध होगी। इसकी डिलीवरी 23 फरवरी, 2026 से शुरू होगी। महिंद्रा का साफ फोकस उन शहरी ग्राहकों पर है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद, फीचर-लोडेड और किफायती इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं। आइए जानते हैं लॉन्च हुई नई ईवी के बारे में विस्तार से।285 किमी की रेंज पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 39.4 kWh की बैटरी दी गई है जो रियल-वर्ल्ड में करीब 285 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है। यह EV 110 kW की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। जबकि महज 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी...