नई दिल्ली, फरवरी 15 -- देसी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा भारतीय एसयूवी मार्केट में आने वाले सालों में बड़ा खेल खेलने की तैयारी में है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि अगले कुछ महीनों में स्कॉर्पियो N और थार 3-डोर के फेसलिफ्ट वर्जन शोरूम पहुंचेंगे। वहीं, 2027 से बिल्कुल नई जनरेशन की SUV भी लाइन में लगेंगी। इसके अलावा, स्कॉर्पियो-एन पर बेस्ड पिक-अप ट्रक भी अगले साल डेब्यू करने वाला है। इसे भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। यानी आने वाले समय में महिंद्रा के शोरूम में नए मॉडल्स की भरमार देखने को मिलेगी। यह भी पढ़ें- नई मारुति ब्रेजा ने चौंकाया, टेस्टिंग के दौरान दिखा 6-स्पीड मैनुअल और नया इंजनVision S सबसे पहले होगी लॉन्च बता दें कि अगस्त 2025 में पेश की गई Vision कॉन्सेप्ट एसयूवी Vision S, Vision X, Vision T और Vision SXT कंपनी की...