रामगढ़, जनवरी 28 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की ओर से 30 जनवरी को भुरकुंडा में आयोजित होने वाले वैश्य सद्भावना महासम्मेलन के लिए बुधवार को प्रचार वाहन रवाना किया गया। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने झंडा दिखा कर वाहन को रवाना किया। मौके पर लोगों में उत्साह भरते हुए महेश्वर साहू ने कहा कि वैश्य सद्भावना महासम्मेलन झारखंड के इतिहास में नई इबारत लिखेगा। सूबे के विभिन्न जिला से वैश्य जुट कर महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाएंगे। इसके बाद तैयारी समिति की बैठक हुई। इसमें महासम्मेलन की तैयारी की समीक्षा करते हुए 30 जनवरी को 11 बजे तक भुरकुंडा थाना मैदान में एकत्रित होने को कहा गया। बताया गया कि महासम्मेलन में पूर्व मुखिया सह समाजसेवी पूरनराम साहु, भागवत साव, बाचल गुप्ता, र...