आगरा, फरवरी 17 -- माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा के निर्वाचन अधिकारी टिल्लू राम मॉडिल बन गए हैं। अ.भा. माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा के राष्ट्रीय एवं नगर अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए बुलाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी व संरक्षक मंडल की बैठक काशीबाई धर्मशाला मुरैना में संपन्न हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता एडवोकेट ने महासभा के विधान अनुसार आगामी निर्वाचन हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति के लिए लोगों से सुझाव मांगे। वरिष्ठजन/ संरक्षक मंडल व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सलाह पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुरैना निवासी टिल्लू राम मॉडिल को आगामी चुनाव हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए जाने की घोषणा की। बैठक में दिनेशचंद गांगिल, राकेश गुप्ता, अशोक गांगिल, टिल्लू राम मॉडिल, कमल बांदिल, रामसेवक गुप्ता, मूलचंद बंसल, मुन्ना लाल गुप्ता, अशोक गोयल, अ...