गोपालगंज, जनवरी 25 -- थावे। एक संवाददाता गुप्त नवरात्र पर रविवार को महासप्तमी के दिन थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह मां की मंगला आरती के बाद मंदिर परिसर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्त मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि के दर्शन के लिए घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। महासप्तमी के अवसर पर मां कालरात्रि का भव्य शृंगार किया गया था। बेंगलुरु से मंगाए गए फूलों ऑर्किड, गेंदा, गुलाब, जल बेरा, कामनी पत्ता, डोरा पत्ता, बटमबरास, रजनीगंधा, गुलदाउदी, कमल, सूर्यमुखी, ग्लैडियोलस, सनफ्लावर सहित कुल 16 प्रकार के फूलों से माता की अलौकिक सजावट की गई थी। श्रद्धालु चुनरी, नारियल, फूल-माला और प्रसाद लेकर मां के दर्शन-पूजन में लीन दिखे। भक्तों ने मां कालरात्रि से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.