गुमला, मार्च 3 -- रायडीह प्रतिनिधि प्रखंड के महासदाशिव मंदिर मरदा में दो दिनी वार्षिक महोत्सव का समापन रविवार को पूर्णाहुति और 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन के साथ हुआ। पूरे क्षेत्र में जय राम श्रीराम,हरे रामा हरे कृष्णा के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा। इस आयोजन में रायडीह प्रखंड के विभिन्न गांवों से कई कीर्तन मंडलियां शामिल हुईं। जहां महिला और पुरुष श्रद्धालु भक्ति भाव से कीर्तन में लीन रहे। इससे पूर्व पर पुरोहितों और आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। साथ ही शिवरात्रि के महत्व और आध्यात्मिकता पर प्रवचन दिए गए। रात में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें गुमला और रांची के प्रसिद्ध नागपुरी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। पूरी रात श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते और नाचते रहे।महोत...