गुमला, जनवरी 11 -- गुमला, संवाददाता। मरदा स्थित महासदाशिव मंदिर की 8वीं वर्षगांठ के सफल आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में पहली तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष विज्ञान कुमार ने की। बैठक में 19 व 20 फरवरी 2026 को प्रस्तावित दो दिनी आयोजन को भव्य बनाने पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए सभी पंचायतों में पर्चे,बैनर व स्टिकर वितरित किए जाएंगे। विशेष रूप से लगभग पांच हजार महिलाओं की प्रस्तावित कलश यात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। जिसमें 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी। मौके पर देशभर से आचार्य व साधु-संत शामिल होंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, बनारस गंगा आरती, प्रवचन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.