रांची, जुलाई 22 -- रांची। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की समस्या को लेकर एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव प्रशांत कुमार और अभियंता प्रमुख मोतीलाल पिंगुआ से मुलाकात की। जल संसाधन विभाग द्वारा क्षेत्रीय मुख्य अभियंता के अधिकार क्षेत्र में हनन करने के मामले पर महासंघ ने वार्ता की। सचिव द्वारा मामले को संज्ञान में लिया गया एवं शिष्टमंडल को आश्वस्त किया गया कि क्षत्रीय कर्मचारियों के संबंध में नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मुख्य संरक्षक धर्मराज तिवारी, विमल कुमार सिंह, विनीत कुमार, सतीश कुमार सिन्हा, शिवाकांत झा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...