नैनीताल, जून 15 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं-गढ़वाल मंडल विकास निगम का पौंधरोपण अभियान 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। महासंघ ने नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2025 से जारी करने की मांग को लेकर 332 दिन तक 52000 पौधों का रोपण किया। जिसका नाम लॉन्गेस्ट कैंपेन टू प्लांट सैंपलिंग रखा गया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में 3 जुलाई 2024 से अपनी मांगों को लेकर पौधरोपण आंदोलन किया गया। जिसमें कर्मचारियों के माध्यम से पूरे उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल विकास निगम की इकाईयों के परिसर में पौंधे रोपे गए। विवाह समारोह, जन्मदिन, सालगिरह, विदाई समारोह आदि शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर आंदोलन से जोड़ा गया। आंदोलन की सराहना पर्यटकों ने भी की। गुरुरानी ने कहा कि निगम के कर्मचारियों ने अपने...