बरेली, फरवरी 25 -- महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बुधवार को शिवालय सज गए हैं। कई शिवालयों में रामायण के अखंड पाठ का आयोजन हुआ। पुलिस ने शिवालयों पर श्रद्धालुओं के जाने के मार्गों का निरीक्षण किया। पुलिस जलाभिषेक के दौरान ड्रोन से निगरानी करेगी। महाशिव रात्रि को लेकर नगर और गांवों के शिवालय सज गए हैं। मंदिरों की जिम्मेदारी संभाल रहे लोगों ने जलाभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार सुबह कई मंदिरों पर रामायण का अखंड पाठ हुआ। महाशिवरात्रि पर रामायण का समापन होगा। प्रसाद वितरण होगा। पुलिस रिकार्ड में पांच मंदिरों पर जलाभिषेक होगा। इनमें तीन मंदिर नगर, एक हुरहुरी और एक सिंधौली गांव में स्थित हैं। अन्य गांवों में शिव मंदिरों पर भी जलाभिषक होगा। क्षेत्र के कई गांवों से शिवभक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से गंगाजल लेने रवाना हुए। ट्रालियों में डीजे लगे ह...