गंगापार, फरवरी 24 -- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री रामायण कानक्लेव का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या एवं रामायण मेला आयोजन समिति श्रृंगवेरपुर धाम के माध्यम से पर्यटक सुविधा केंद्र श्रृंगवेरपुर धाम के प्रांगण में होगा। यह जानकारी देते हुए रामायण मेला आयोजन समिति के महामंत्री उमेश चंद्र द्विवेदी ने बताया की रामायण कॉन्क्लेव में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम विश्व कल्याणक राम तत्व पर आधारित संत विद्वत समागम, रामायण वेद गायन प्रश्नोत्तरी एवं क्षेत्रीय विद्यालयों महाविद्यालयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन गायन शिव शक्ति नृत्य नाटिका रामायण नृत्य नाटिका वादन ढोल ताशा के साथ ही काव्यlर्चन कवि सम्मेलन का आयोजन संपन्न होगा। जिसमें मनोहर सिंह एवं दल कुमकुम आदर्श दल, नि...