कुशीनगर, फरवरी 16 -- पडरौना, निज संवाददाता। महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। जनपद के प्रमुख शिवालयों पर भोर से आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्त भोर से लगायत पूरा दिन मंदिरों में पहुंच कर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। एसपी समेत सीओ सदर व पुलिस अधिकारियों ने शिवालयों पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। जिले के प्रमुख शिवालय कुबेरस्थान, सिधुआ स्थान, लमुआ, नरसर करहिया, बौद्धा बाबा, पचफेड़ा स्थान, पडरौना के शिवाला मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर, लखरांव मंदिर, अंबे मंदिर, खिरकिया मंदिर स्थित शिवालयों सहित छावनी के महादेव मंदिर एवं भन्नुनाथ मंदिर, लमुहा शिवमंदिर, करहिया शिवमंदिर, रामपुर मटिहनिया स्थित प्राचीन शिवमंदिर सहित सभी शिवालयों में पूजन-अर्चन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने शिवाल...