बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- सरमेरा, निज संवाददाता। सभी शिवालयों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने देवों के देव महादेव का गंगाजल और दूध से रुद्राभिषेक किया। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने बढ़िया शिवालय में, बीडीओ रौशन भूषण ने प्रखंड परिसर के शिव मंदिर में, थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार ने थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में, मुखिया मणि देवी ने इसुआ शिवालय में, मुखिया कुमारी प्रेमलता ने सिंघौल मंदिर में, सरमेरा दुर्गा पूजा समिति के सचिव शरत कुमार गौतम ने अपनी पत्नी उषा प्रियदशर्नी के मंझौलिया शिवालय में जलाभिषेक किया। बड़ी घरियारी में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बड़ी घरियारी में पूर्व मुखिया बबीता देवी के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सरमेरा थाना परिसर स्थित शिवालय में अखंड कीर्तन शुरू हुआ। इसमें सैकड़ों भक्त शामिल हुए।

हि...