कानपुर, फरवरी 15 -- कानपुर। महाशिवरात्रि पर भूसाटोली बर्तन बाजार स्थित बालाजी मंदिर से भगवान शिव की बारात बड़ी धूमधाम से निकाली गई। बारात भ्रमण करते हुए नयागंज स्थित नागेश्वर मंदिर पर पहुंची। इस दौरान प्रभु भोलेनाथ व पार्वती सहित अन्य देवी-देवताओं की सुंदर व आकर्षक झांकियां देख भक्तों ने पुष्पा वर्षा की। बारात में महंत श्री प्रकाशानंद गिरि, पवन गुप्ता, शनि गोस्वामी, धर्मेन्द्र गुप्ता, विपिन दीक्षित, अतुल सैनी, रजत गोस्वामी आदि शिव भक्त रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...