फतेहपुर, फरवरी 12 -- बिंदकी। महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा भगवान शंकर की कलश यात्रा निकाली गई। एसडीएम और पालिका अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। गाजे बाजे के साथ निकली यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मुस्तैद रहा। ललौली रोड स्टेट बैंक के पास स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां कलश यात्रा पर पहुंची एसडीएम प्रियंका अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष राधा साहू ने शुभारंभ किया। इसके बाद यात्रा भगवान भोलेनाथ के गीतों और बोल बम के जयकारों से ललौली चौराहा पहुंची। तहसील रोड, गांधी चौराहा, बजाजा गली, किराना गली, घियाही गली से फाटक बाजार, मेन बाजार, खजुहा चौराहा, महजनी गली, पुलिस चौकी से वापस बजरिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.