बुलंदशहर, फरवरी 7 -- नगर पालिका द्वारा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु स्वच्छता अभियान चलाकर दुकानदारों से कचरे को डस्टबिन में डालने की अपील की। शनिवार को पालिका ईओ गार्गी त्यागी ने बताया कि महाशिवरात्रि मेले से पूर्व नगर को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई निरीक्षक दीपक तथा स्वच्छ भारत मिशन के सलाहकार एवं ट्रेनिंग पार्टनर डा बलजीत सिंह के निर्देशन मे कलां बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान डोर टू डोर जाकर दुकानदारों से सिंगल यूजेस प्लास्टिक की बिक्री न करने, दुकान का कचरा डस्टबिन में एकत्रित कर कूड़े वाहन मे ही डालने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने दुकानदारों को समझाया कि नगर आपका है, नगर को स्वच्छ बनाने मे दुकानदारों के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता अभियान मे अपनी भागीदारी सुनिश...