गाज़ियाबाद, फरवरी 22 -- ट्रांस हिंडन। महाशिवरात्रि से पहले एक बार फिर रोडवेज बसों में महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। शनिवार शाम पांच बजे तक यहां से 20 बसें यात्रियों को लेकर रवाना हुईं। आज यात्रियों की भीड़ और बढ़ेगी, जिसके लिए इंतजाम दुरुस्त किए जा रहे हैं। महाशिवरात्रि पर महाकुम्भ जाने वालों की संख्या बढ़ रही है। कहा जा रहा है कि इस दिन संगम में डुबकी लगाने वालों को अमृत स्नान का पुण्य मिलेगा। शनिवार को सुबह से ही कौशांबी डिपो पर प्रयागराज के यात्रियों की भीड़ रही। हालांकि बसें लगातार जाती रहीं, जिससे श्रद्धालुओं को इंतजार नहीं करना पड़ा। शाम पांच बजे तक 20 बसें रवाना हुईं। शुक्रवार को 30 बसें गई थीं। अधिकारियों का अनुमान है कि रविवार और सोमवार को 50-60 बसों से अधिक यात्री पहुंचेंगे। इसीलिए करीब 70 बसों की...