औरैया, फरवरी 14 -- औरैया। महाशिवरात्रि पर्व से पूर्व एक विचित्र पहल सेवा समिति ने देवकली मंदिर परिसर में 168वां सफाई अभियान चलाया। राजीव पोरवाल के नेतृत्व में फूल-पत्ती, प्लास्टिक व कचरा हटाया गया। आनंद नाथ गुप्ता ने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। मेहंदी रस्म, मंगलगीत और भंडारा भी हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...