शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- महाशिवरात्रि और होली को देखते हुए बुधवार को थाना बंडा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम चित्रा निर्वाल, सीओ प्रवीण मलिक, ईओ अजय सिंह, बिजली विभाग के कर्मचारी, क्षेत्रीय प्रधान, सभासद और व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर से सुनासीरनाथ धाम तक निकलने वाली शिव बारात की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। मार्ग की साफ-सफाई, कीचड़ हटाने, बिजली आपूर्ति, पेयजल टैंक, जलपान व्यवस्था और मेडिकल कैंप लगाने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने अफवाहों से बचने और भ्रामक संदेश न फैलाने की अपील की। सीओ ने होली पर संभावित विवादों को लेकर सतर्क रहने और कच्ची शराब की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। सभी से त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...