उरई, फरवरी 13 -- कुठौंद। थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पाठक की अध्यक्षता में शुक्रवार को आगामी त्यौहारों महाशिवरात्रि, होली,रमजान को देखते हुए पीस कमेटी का आयोजन किया गया जिसमें प्रधान,मौलाना, व्यापारी गण उपस्थिति रहे। पीस कमेटी के आयोजन में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पाठक ने उपस्थित सभी भाइयों को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाए ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पाठक ने आगामी त्योहार जैसे कि महाशिवरात्रि, होली,रमजान के संबंध में विस्तार से चर्चा की।इस अवसर पर उपस्थित थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पाठक, एसआई कुलवंत सिंह, एसआई शिव भूषण प्रजापति, एसआई ओमप्रकाश सिंह, एसआई रामपाल सिंह, ग्राम प्रधान कुठौंद नरेंद्र महंत...