पलामू, फरवरी 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर्व और नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार के शाम में पलामू एसपी कार्यालय में क्राइम मीटिंग का आयोजनकिया गया। अध्यक्षता पलामू की एसपी रिष्मा रमेशन ने की। मीटिंग में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी व अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में महाशिवरात्रि के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी, मंगल जुलूस के दौरान अतिरिक्त बल की तैनाती और थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया। नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष कराने के लिए सभी लाइसेंसी हथियार अविलंब जमा कराने, संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर सुरक्षा बढ़ाने तथा नियमित फ्लैग मार्च चलाने का निर्देश दिया गया। काले शीशे ...