रुद्रपुर, फरवरी 17 -- खटीमा। वनखंडी महादेव चकरपुर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले के तीसरे दिन स्थानीय लोगों सहित पड़ोसी देश नेपाल के लोग मेला देखने पहुंचे। मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। खटीमा टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने जंगलों के बीच स्थित वनखंडी महादेव शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले मेला क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र है। इस मेले में स्थानीय लोगों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सोमवार को आसपास के क्षेत्रों सहित पड़ोसी देश नेपाल के लोग भारी संख्या में मेला देखने पहुंचे। लोगों ने झूले, काला जादू व खेल तमाशों का जमकर आनंद उठाया। वहीं, महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीदारी की। इधर, मेले में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मेला कमेटी व पुलिस टीम मुस्तैद रही।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.