गोरखपुर, फरवरी 16 -- पीपीगज हिंदुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि पर भरोहिया स्थित पितेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक मेला मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान पीपीगंज जसवल बढ़या मार्ग पर स्थित रेलवे समपार फाटक पर पूरे दिन भीषण जाम की स्थिति बनी रही। हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। भरोहिया में आयोजित जलाभिषेक मेले में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों व कस्बों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भीड़ बढ़ने के साथ ही पांच मीटर चौड़े रेलवे समपार फाटक पर आवागमन बाधित हो गया। संकरी चौड़ाई के कारण तीनो दिशाओं से वाहनों का एक साथ निकल पाना संभव नहीं हो सका जिससे जाम की समस्या और गंभीर हो गई। जाम में फंसे लोगों ने रेलवे प्रशासन से तत्काल फाटक की चौड़ाई पांच मीटर से बढ़ाकर कम से कम ...