नैनीताल, फरवरी 11 -- भीमताल, संवाददाता। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरो स्थित छोटा कैलाश में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि मेले (15 फरवरी) को लेकर बुधवार को भटेलिया में एसडीएम नवाजिश खलिक की अध्यक्षता में मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें जिला प्रशासन और मंदिर समिति ने सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित किए। फैसला लिया गया कि मेले पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए वन वे व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी, मंदिर परिसर को फूलों की सजावट, बिजली व्यवस्था, भजन कीर्तन का आयोजन, मोबाइल शौचालय, अलाव की व्यवस्था, भंडारा, पुलिस फोर्स की तैनाती, एसडीआरएफ की तैनाती सहित अन्य प्रस्ताव पारित किए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए जल निगम विभाग को पेयजल व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.