दरभंगा, फरवरी 4 -- बिरौल, निज संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय के अधिकारी प्रकोष्ठ में मंगलवार को बाबा कुशेश्वरनाथ न्यास समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ सह समिति के अध्यक्ष शशांक राज ने की। बैठक में मिथिला के बाबा धाम कुशेश्वरस्थान में आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि महोत्सव पर लगने वाले मेला की बेहतर व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सदस्यों ने महाशिवरात्रि से दो दिन पूर्व मंदिर परिसर में अवस्थित सभी मंदिर को रंग-रोगन कर आकर्षक रूप से सजाने पर चर्चा करते हुए मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो, इसपर विशेष ध्यान देने पर विचार किया गया। सभी सदस्यों ने शिवगंगा घाट सहित मंदिर और इसके परिसर के खराब पड़े लाइट को ठीक करने या उसे बदलने, शिवगंगा घाट पर महिला श्रद्धालु के स्नान के बाद कपड़ा बदलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.