मोतिहारी, फरवरी 9 -- अरेराज, निसं.। सोमेश्वर धाम अरेराज में आयोजित चार दिवसीय महाशिवरात्रि मेले की प्रशासनिक तैयारी को लेकर सोमवार को अनुमंडल कार्यालय कक्ष बैठक हुई । एसडीओ अंजली शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महामंडलेश्वर एवं सोमेश्वरपीठाधीश्वर स्वामी रविशंकर गिरि जी महराज व अन्य अधिकारी थे।शिवरात्रि के अवसर पर पारंपरिक ढंग से इस साल भी बाबा के दरबार से बाजे गाजे के साथ 14 फरवरी को शिव की बारात निकाली जाएगी।शिव जी की बारात एवं दिव्य झांकी की शोभा यात्रा का नगर परिभ्रमण को लेकर बैठक में चर्चा की गई। आदिकाल से विजया एकादशी के दिन से चार दिवसीय शिवरात्रि मेले की शुरुआत होती है और शिवरात्रि के अगले दिन समापन किए जाने की आध्यात्मिक परम्परा चली आ रही है। इस दिन लाखों संख्या में श्रद्धालु विभिन्न नदियों के पवित्र जल से बाबा का जलाभिषेक ...