पिथौरागढ़, फरवरी 8 -- डीडीहाट। प्रसिद्ध सिराकोट मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। रविवार को एक रेस्टोरेंट में हुई बैठक में मंदिर की सजावट, श्रद्धालुओं के लिए फल, आहार, मंदिर परिसर की सफाई, सीसीटीवी कैमरा की जांच समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। कमेटी अध्यक्ष रवि डसीला ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को हरसंभव सहायता की जाएगी। इस दौरान कोषाध्यक्ष भुवन भंडारी, मीडिया प्रभारी लवी कफलिया, संरक्षक गोविंद लाल शाह, मनोज भंडारी, मनोज शाह, नवीन कफलिया, हर्षित मेहरा और कमेटी के सदस्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.