सीवान, फरवरी 14 -- बड़हरिया। प्रखंड़ मुख्यालय से करबाला बाजार से उतरी और पश्चिमी छोर पर स्थित हरदिया शिवालय मंदिर है, जहां भक्तों की भीड़ का एक अलग नजारा दिखता है। महाशिवरात्रि हो या नवरात्र पर्व ही पूजा - अर्चना की भीड़ लगी रहती है। इसकी ख्याति काफी दूर दूर तक बनी हुई है। जून के महीने में शिवलिंग पर मंदिर के ऊपर से जल टपकता है जो सबको चकित कर देता है। इसके अलावा इस मंदिर में राम जानकी के अलावा कई देवी देवताओं का मूर्ति भी एक आकर्षक और कीमती पत्थर से बने है। ग्रामीणों का कहना है कि शिवरात्रि और नवरात्र में जो मन्नत मांगी जाती हैं वह पूरा भी होता है। हथुआ के राजघराने भी इस मंदिर में पूजा अर्चना कर चुके हैं। इसके अलावा यह जिला का आकर्षक केंद्र भी बना हुआ है। शिवरात्रि में आठ दिनों तक मेला लगता है। ज्योति, सलोनी, सोनाली, खुशी, आरती सहित अन्य क...