बिजनौर, फरवरी 9 -- चांदपुर। नगर में स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि का पावन महोत्सव श्रद्धा, उमंग और आध्यात्मिक गरिमा के साथ मनाया गया, जिसमें आत्म-शुद्धि और पांच विकारों के त्याग का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी (मुजफ्फरनगर) ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्ची शिवरात्रि वह है जब आत्मा अज्ञान के अंधकार से निकलकर परमात्मा शिव के ज्ञान से प्रकाशित होकर शांति, पवित्रता और दिव्य गुणों को धारण करती है। उन्होंने काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार-इन पांच विकारों के त्याग को ही जीवन से भ्रष्टाचार, दुराचार और पापाचार के अंत का मार्ग बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मोहित चौधरी जीवन ज्योति स्पेशियल्टी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर, ने ...